INCIDENCE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
INCIDENCE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 जनवरी 2012

प्रशांत की मौत


   Letter no A 231                                                                                            DATED 29-12-11
         देस के नौनिहाल बच्चे ,छात्र-नौजवान हम सबो के भविष्य हैं इनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता व नैतिक जिम्मेवारी है. आज की ट्रक दुर्घटना में मारे गए प्यारे प्रशांत की मौत की खबर ने हमें झक-झोर कर रख दिया. हम पूरा भाजपा परिवार इस /प्रशांत की घटना से हतप्रभ हैं एवं इस घोर बिपत्ति में, (अपूर्णीय व असहनीय बिपत्ति में) शोकाकुल परिवार के साथ है ! 
       बाबजूद इसके की, अपने प्यारे बच्चे प्रशांत की मौत पुर्णतः ट्राफिक ब्यवस्था के ध्वस्त हो जाने की पुष्टि /को प्रमाणित करता है , हम नगर व जिले के सभी आमजनों से, सभी राजनितिक और गैर राजनितिक दल के सामजिक कार्यकर्ताओं से  इसके साथ ही बुद्धिजीवियों से भी हम अपील करते/सादर निवेदन करते हैं कि, जो जहा जिस परिस्थिति में हों  अपनी सूझ-बुझ का प्रयोग कर स्थिति को और भयावह होने से बचाएं , समय की नजाकत को समझते अपना धैर्य बनाए रखने व नगर में शांति बनाए रखने की अपील करते है . आखिर जनाक्रोश के कारण उपजे उथल-पुथल का खामियाजा भी हम सबों को ही भुगतना पड़ता है    . .   वही जिला/पुलिस प्रसाशन से इस तरह उपजे जनाक्रोश की गंभीरता को समझने , आक्रोशित लोगों से कडाई /क्रूरता से पेस न आकर.चतुराई से काम लेने की तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसकी ब्यवस्था सुनिश्चित / ट्राफिक ब्यवस्था को दुरुस्त  करने /नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग करते है.
       हम पुनः आपसी सद्भाव/शान्ति बनाये रखने के साथ ही दिवंगत छात्र के प्रति अपनी गहरी सम्बेद्ना ब्यक्त करते है ! परम पिता उनके माता-पिता व परिजनों को घटना को सहने कि शक्ति प्रदान करे!