CONDOLENCE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CONDOLENCE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 जून 2012

CONDOLENCE

   पार्टी प्रवक्ता डॉ। रवींद्र कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक डी0 बी0 रोड निवासी पशु चिकित्सक डॉ0 संतोष कुमार भगत के अगवा किये जाने तथा उसके बाद उसकी ह्त्या कर दिए जाने  पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजिव रंजन एवं बिधायक डॉ0 आलोक रंजन ने गहरी सम्बेदना ब्यक्त की है . अपने सम्बेद्ना सन्देश में श्री रंजन ने कहा की, डॉ0 की हत्या उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि एक सभ्य समाज के लिए बड़ी दर्दनाक व ह्रदय बिदारक घटना है। इस प्रकार की घटना की कितनी भी निंदा की जाय तो कम ही होगी . जिला अध्यक्ष ने पुलिस प्रसाशन से घटना के आरोपी व सूत्रधार को जल्द से जल्द कानून के सलाखे में बंद करने तथा कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि पुलिश प्रशाशन पर लोगों का भरोसा कायम रह सके साथ ही इस तरह की दर्दनाक घटना की पुनरावृति न हो .अंत में जिला भाजपा की और से दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की गयी तथा यह ब्यक्त किया गया की, जिला भाजपा शोक संतप्त परिव्वर के साथ है . प्रभु परिवार के सभी सदस्यों को इस ह्रदय बिदारक घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें !
 पार्टी प्रवक्ता "रवींद्र"

शनिवार, 2 जून 2012

शोक-सम्बेदना "घड़ी और बटुवा"

         LETTER NO A-292                                                            DATED 02-06-12
         "सदी के शाक्षी" नामक पुस्तक में  "घड़ी और बटुवा"  के लेखक तथा उग्रतारा स्थान को धर्मशाला भेंट करने बाले संस्कृत के विद्वान् किशनगंज हाई स्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षक  महिषी के  ९५ बर्षीय बायोब्रिद्ध पंडित श्री नरेश चौधरी का निधन दिनांक ०१-०५-१२ रोज शुक्रवार के सुबह ५ बजे उनके निज आवास पर हो गया .
         स्वर्गीय चौधरी के तीन पुत्र एवं दो पुत्री हैं.  हिन्दू रीती रिवाज के मुताबिक़ उनकी मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री दिनेश चौधरी ने दी. उनके निधन पर सहरसा के भाजपा बिधायक डॉ  आलोक  रंजन , जिला अध्यक्ष श्री राजीव रंजन , महामंत्री श्री कृष्ण झा , संजीव कुंवर आदि ने गहरी  सम्बेदना की है. माननीय बिधायक ने अपने शोक शम्बेदना में कहा की उनका (स्वर्गीय चौधरी का ) निधन उनकी  ब्यक्तिगत छति है.
        वहीँ मेरे (पार्टी प्रवक्ता के ) बिचार में हमने सदी के एक शक्ष्य को खो दिया है जिनकी  भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
         शोक सम्बेद्ना प्रकट करने बालों में महामंत्री श्री कृष्ण झा ,संजीव कुंवर , उपाध्यक्ष श्री बिनय कुमार झा पप्पू झा आदि शामिल हैं.   प्रभु दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं परिवार के सभी सदस्यों को इस अघातित अकाट्य सत्य को स्वीकार कर सकने की क्षमता प्रदान करें !
                                                                                                       पार्टी प्रवक्ता  "रवींद्र"

बुधवार, 23 मई 2012

MURDER OF DR. SANTOSH

               LETTER NO A-277                                                                             DATED 23-05-11
              पार्टी प्रवक्ता डॉ0 रवींद्र कुमार सिंह के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक डी0 बी0 रोड निवासी पशु चिकित्सक डॉ0 संतोष कुमार भगत के अगवा किये जाने तथा उसके बाद उसकी ह्त्या कर दिए जाने  पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव  रंजन एवं बिधायक डॉ0 आलोक रंजन ने गहरी   सम्बेदना ब्यक्त की है .
           अपने सम्बेद्ना सन्देश में श्री रंजन द्वय ने कहा कि, यह काफी ह्रदय बिदारक घटना है  इस प्रकार के घटना की कितनी भी निंदा की जाय तो कम ही होगी. डॉ0 संतोष की ह्त्या न केवल उस परिवार के लिए काफी दुखदायी है बल्कि एक सभ्य समाज के लिए भी काफी पीड़ा देने बाली / पीड़ा पहुंचाने बाली है. उनकी ह्त्या ने हम सभी भाजपा परिवार के ह्रदय को झकझोर कर रख दिया है.
        जिला के पुलिस प्रशाशन से हम मांग करते हैं कि, जल्द से जल्द इस घटना के आरोपी को पकड़ कर कानून के सलाखे में बंद कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि इस तरह के ह्रदय बिदारक घटना की पुनरावृति न हो और पुलिश प्रशाशन पर लोगों की आस्था भी बनी रहे (कायम रह सके ) . हम सभी भाजपा परिवार की और से उन्हें सच्ची श्रद्धान्जली तो अर्पित करते ही हैं ,प्रभु श्री राम से यह भी प्रार्थना  करते हैं कि  दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सभी सदस्यों को इस ह्रदय बिदारक घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें !

                                                                                                भाजपा / पार्टी  प्रवक्ता "रवींद्र "

शनिवार, 5 मई 2012

शोक-सम्बेदना , CONDOLENCE


                       Letter no A-257                                     शोक-सम्बेदना                                      DATED 05-05-12                                                                                                                                                                                    
             लम्बे दिनों से संक्रामक रोग से जूझ रही श्री कुलेंद्र झा जी की ६८ बर्षीय धर्म पत्नी श्रीमती श्यामा देवी का निधन कल रात्री के लगभग १० बजे दिल्ली के बदरपुर स्थित डेरा में हो गया .
              चूँकि पार्थिव शारीर के साथ उनके पति श्री स्वयं कुलेंद्र झा उर्फ़ श्री भूल झा. उनके पुत्र आशीर्वाद .दो दामाद श्री जिय प्रकाश खां एवं प्रभाष चन्द्र झा जी नाती कुमार सोनू तथा आशीवाद के मिटा बिनोद सोनी भी साथ थे इसीलिए उनका दाह संस्कार पुरे वैदिक रीती रिव्वाज के साथ हरिद्वार में ही करने का निर्णय लिया गया . आज दिन के १२.३० बजे उनके पुत्र आशीर्वाद ने अपनी सुहागन माता के पार्थिव शारीर को मुखाग्नि दी.
      उनके निधन पर जिला भाजपा की और से हम गहरी सम्बेदना ब्यक्त करते है. वास्तव में अखंड सौभाग्यवती जैसे आशीर्वाद को चरितार्थ  करने बाली माता श्यामा देवी ने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार ६ सादी- सुदा पुत्री जिसमे एक दामाद जो सहरसा के पूर्व बिधायक भी रहे हैं श्री संजीव झा जी हैं एक बड़ा ही कुशल पुत्र आशीर्वाद एवं पुत्र बधू तथा नाती नतिनी पुत्र-पौत्री को अपना घर संसार सुपुर्द कर स्वर्ग सिधार गयी .
              बड़े ही सौम्य स्वभाव एवं वात्सल्य प्रेम की जननी , हर पर्व त्यौहार में अपने सभी परिजनों का ख्याल रखने बाली माता श्यामा जी के मृत्यु से हम काफी आघातित हैं बाबजूद इसके कि, हम मुखाग्नि के साक्ष्य नहीं बन सके हम माता श्यामा देवी को भाव रूपी पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि देते हैं तथा इश्वेर से कामना करते हैं कि, दिवंगत आत्मा को शान्ति दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस सत्य किन्तु आघातित पीड़ा को सहने की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करें !
 अखंड सौभाग्यवती  माता श्यामा जी को हमारा शत-शत प्रणाम !
          शोक-सम्बेदना ब्यक्त करने बालों में नमिता पाठक , मानवाधिकार मंच के जिला अध्यक्ष शिव्भुशन सिंह , जिला कोषाध्यक्ष युगल किशोर भिम्सेरिया ,,महामंत्री संजीव कुमर .नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता , युवा मोर्चा महामंत्री शक्ति गुप्ता , नगर महामंत्री कुश कुमार मोदी, आनोज कुमार बब्बन ,गंगा चौधरी आदि शामिल हैं
                                                                      RAVINDRA  

मंगलवार, 24 जनवरी 2012

सम्बेदना

Letter no A-242
DATED 24-01-12
          शिमरी बख्तियारपुर  के बिधायक डॉ. अरुण यादव की  ९५ वर्षीय बयो ब्रिद्ध माता सौभाग्यवती देवी के निधन पर /स्वर्ग सिधार जाने पर जिला-भाजपा,सहरसा  & जिला अध्यक्ष राजीव रंजन बिधायक डॉ. आलोक रंजन सहित प्रवक्ता डॉ. रवींद्र कुमार सिंह आदि ने गहरी  सम्बेदना ब्यक्त की है. जिला-भाजपा ईश्वर से प्रार्थना करती है की दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और हमारे सबल हृदयी बिधायक डॉ. अरुण यादव को इस अकाट्य“ आघातित- सत्य” का सामना करने का शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें ……विपदा के इस घडी में हम सभी  शोकाकुल-परिवार के साथ हैं.
                           
                                                                        रवीन्द्र (जिला प्रवक्ता

सोमवार, 16 जनवरी 2012

शहीद ए आजम व महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के प्रतिश्रद्धांजलि

शहीद ए आजम व महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के प्रतिश्रद्धांजलि

Dr.Ravindra singh 
3/23/11

to deepankarshree, saharsa
                             प्रकाशनार्थ -प्रेषित
 देश आज आजादी के वीर सिपाही भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव की 81वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है.80 साल पहले 23 मार्च 1931 की सुबह इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था और आजादी के इन दीवानों ने इतनी छोटी सी उम्र में मौत को हंसते-हंसते गले लगाकर     पूरी दुनिया के सामने एक अद्भूत मिसाल पेश कर दिया .वास्तव में इन तीनों को फांसी पर लटकाने के बाद देश भर में एक ऐसा पैदा हुए माहौल पैदा हुआ जो क्रांति की इस आग में घी डालने का काम किया ,और फिर क्या था ? देश के कोने-कोने में अंग्रेजो के खिलाफ प्रदर्शन उग्र हो उठे. कमीशन का विरोध करते वक्त लाला लाजपतराय की मौत पर गुस्साए भगतसिंह ने अपने दो क्रन्तिबीर साथियों राजगुरू और सुखदेव के साथ मिलकर लाहौर में तैनात एक अंग्रेज पुलिस अधिकारी सैण्डर्स की  गोली मार कर हत्या कर दी. परिणाम स्वरुप  उन्हें महज 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ा दिया गया और वतन के दीवाने शहीद हो गए .पंजाब के ही एक देशभक्त परिवार में जन्में भगतसिंह किशोरवस्था में ही क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हो गए और साइमनलुधियाना में जन्मे सुखदेव ने भगतसिंह का पूरा साथ दिया. सुखदेव रामप्रसाद बिस्मिल और चन्द्रशेखर आजाद से बेहद प्रभावित थे. महाराष्ट्र के ब्राह्वम्ण परिवार में पैदा हुए राजगुरू भी देशभक्ति की अनूठी मिसाल बने . और भगतसिंह और सुखदेव के साथ मिलकर लाहौर में लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया.
भारतीय लोकतंत्र की जड़े काफी मजबूत है .लोकतंत्र आगे भी काफी मजबूत रहे इसके लिए देश के उन तमाम वर्गों का सहयोग करना पड़ेगा जिनके हिफाजत की हमारे सहिदों के मन  काफी चिंता थी और जिनके सहयोग से उनके आत्मा को शांति मिलती है .सामाजिक व आर्थिक तरक्की में दलित-शोषित और असहाय ,बिधवा,विकलांग तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर संभव सहयोग एवं समाज में नशे, भ्रूण हत्या,बल विवाह ,यौन शोषण , महिला उत्पीडन ,बेईमानी, भ्रष्टाचार ,कालाबाजारी व दहेज जैसी बुराईयों को खत्म करने का प्रण लें.यही शहीदों को आज के दिन सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी.शहीद ए आजम व महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी ..आईये हमसब मिलकर मन-कर्म बचन से अपने वतन के दीवाने पूर्वजों को उनके भावनायों के अनुरूप आचरण कर उन्हें उनके 81 वीं सहादत दिवस पर उनके  सम्मान में अपने-अपने स्थान पर खडे होकर कुछ पल का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं !
 इन शहीदों को जिला भाजपा सहरसा की तरफ से शत -शत नमन !
 जय हिंद ! जय अमर शहीद !


भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन
डॉ.रविन्द्र कुमार सिंह (भाजपा जिला प्रवक्ता ),

सम्बेदना

सम्बेदना

ravindra kumar singh 
1/2/11

to cmbihar-bih, rabindra2166
बिहार के सबल हृदयी मुख्यमंत्री की माँ (सुसंतानो की माँ) के स्वर्ग सिधार जाने पर जिला-भाजपा,सहरसा अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त करती है! ईश्वर से प्रार्थना करती है की दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और हमारे सबल हृदयी मुख्यमंत्री को इस अकाट्यआघातित-सत्य का सामना करने का शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें ……विपदा के इस घडी में हम सभी  शोकाकुल-परिवार के साथ हैं …………..”सुसंतानो की माँ को शत-शत नमन ….!
राजीवरंजन (जिला अधक्ष )
रवीन्द्र (जिला प्रवक्ता

सत्य साईं बाबा को एक श्रधांजलि

                                                                        प्रकाशनार्थ-प्रेषित
सत्य साईं बाबा को एक श्रधांजलि              
सैकड़ो गाँवो को पीने का निर्मल पानी की व्यवस्था, शिक्षा के क्षेत्र में ,इंजीनियरिंग कॉलेज ,मेडिकल कॉलेज व चिकित्षा के क्षेत्र में विश्व-स्तरीय हॉस्पिटल जहाँ न केवल सामान्य चिकित्षा दी जाती है बल्कि हार्ट एवं किडनी (गुर्दे) का प्रत्यारोपण भी मुफ्त में होता है,बाबा ने ऐसी ऐतिहशिक और अनोखा व्यवस्था देकर दुनिया भर के लोगों के ऊपर कृपा की मानो खूब बारिश की है. भूखे, नंगे, अपाहिजों व कुष्ट रोगियों की ऐसी सच्ची सेवा की जाती रही ,मानो नारायण की सेवा की जा रही हो . अस्तु प्राणी-मात्र का खूब कल्याण होता रहा. बाबा के शरण में जो भी आये उनका मंगल ही हुआ .सत्य साईं बाबा भारत वर्ष के ही नहीं अपितु पूरी दनिया के बाबा हैं. उनके देहावसान की खबर सुनकर न केवल सचिन बल्कि पूरी दुनिया ही स्तब्ध हो गयी .सबके ह्रदय में पीड़ा और बानी में थरथराहट आँखों में आशू सहज ही देखि जा रही है.  उन ब्यथित लोगों की कड़ी में मैं भी शामिल हूँ .इस विस्वाश के साथ की बाबा फिर जल्द ही अवतरित होंगे ,बाबा के आतुर-चरणों में शत-शत नमन कोटि-कोटि प्रणाम …..!
डॉ.रवीन्द्र कुमार सिंह (SAHARSA)
rabindra2166@gmail.com

शहीद को सलाम/ श्रधांजली

      प्रकाशनार्थ-प्रेषित
                   श्री कलेश्वेर शाह भरौली के ३५-४० वर्षीय एकलौते पुत्र व  B.S.F. के जवान देबेन्द्र कुमार शाह के जम्मू -कश्मीर में अपने ड्यूटी के दौरान ही आतंकवादियों द्वारा मारे जाने की खबर सुनते ही काफी आहात हुए भाजपा बिधायक माननीय डॉ. आलोक रंजन ने शहीद के प्रति अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त की . इस बिपत्ति क्र क्षण भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन एवं उपाध्यक्ष बिनय कुमार झा शहीद के माता-पिता व् परिवार से मिलने उनके पैत्रिक गांव भरौली पहुंछे ,उनकी सुधि लिए एवं माननीय बिधायक की भी भावनाओं से उनलोगों को अवगत कराये .अपने शोक सन्देश में माननीय बिधायक डॉ.अलोक रंजन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव रंजन जी ने 7 बच्चों के पिता शहीद देवेन्द्र कुमार शाह को एक सच्चा सपूत बताया . & देस के ऐसे सपूत एवं भारत के प्रहरी /भारतीय  शीमा सुरक्षा-बल के रूप में अपने ड्यूटी पर तैनात शहीद देवेन्द्र की शहादत को वो सलाम  करते हैं..... ! उन्हें श्रधांजली  अर्पित करते है ! जिन्होंने अपने बाल-बच्चों, अपने माता-पिता व पत्नी से काफी दूर रहकर तथा अपने खुद की तनिक भी चिंता किये बगैर देस-हित में अपनी जान गवा दी ............
                 माता भगवती शहीद के दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार के सभी सदस्यों को इस महान बिपत्ति व पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें ! जिला भाजपा सहरसा शोकाकुल परिवार के साथ हैं .जय हिंद ! जय शहीद जवान !
        डॉ. रवीन्द्र कुमार सिंह
     भाजपा जिला प्रवक्ता .सहरसा

शहीद को सलाम/ श्रधांजली

66, xp1496
                              
                                                             प्रकाशनार्थ-प्रेषित
                   श्री कलेश्वेर शाह भरौली के ३५-४० वर्षीय एकलौते पुत्र व  B.S.F. के जवान देबेन्द्र कुमार शाह के जम्मू -कश्मीर में अपने ड्यूटी के दौरान ही आतंकवादियों द्वारा मारे जाने की खबर सुनते ही काफी आहात हुए भाजपा बिधायक माननीय डॉ. आलोक रंजन ने शहीद के प्रति अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त की . इस बिपत्ति क्र क्षण भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन एवं उपाध्यक्ष बिनय कुमार झा शहीद के माता-पिता व् परिवार से मिलने उनके पैत्रिक गांव भरौली पहुंछे ,उनकी सुधि लिए एवं माननीय बिधायक की भी भावनाओं से उनलोगों को अवगत कराये .अपने शोक सन्देश में माननीय बिधायक डॉ.अलोक रंजन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव रंजन जी ने 7 बच्चों के पिता शहीद देवेन्द्र कुमार शाह को एक सच्चा सपूत बताया . & देस के ऐसे सपूत एवं भारत के प्रहरी /भारतीय  शीमा सुरक्षा-बल के रूप में अपने ड्यूटी पर तैनात शहीद देवेन्द्र की शहादत को वो सलाम  करते हैं..... ! उन्हें श्रधांजली  अर्पित करते है ! जिन्होंने अपने बाल-बच्चों, अपने माता-पिता व पत्नी से काफी दूर रहकर तथा अपने खुद की तनिक भी चिंता किये बगैर देस-हित में अपनी जान गवा दी ............
                 माता भगवती शहीद के दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार के सभी सदस्यों को इस महान बिपत्ति व पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें ! जिला भाजपा सहरसा शोकाकुल परिवार के साथ हैं .जय हिंद ! जय शहीद जवान !
        डॉ. रवीन्द्र कुमार सिंह
     भाजपा जिला प्रवक्ता .सहरसा