LETTER TO THE DM OF SAHARSA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
LETTER TO THE DM OF SAHARSA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

श्रीमान जिला पदाधिकारी REGARDIN ADMISSION OF VIVEKANAND

letter no A-382 DATED 20-02-13 सेवा में, श्रीमान जिला पदाधिकारी सहरसा विषय :- केंदीय विद्यालय सहरसा में पुत्र विवेकानंद के नामांकन के सम्बन्ध में - महाशय , विगत सात बर्षों से जहाँ एक ओर मैं विकलांगता जीवन जी रहा हूँ वहीँ दो पुत्री व एक पुत्र का उचित लालन पालन व शिक्षा दीक्षा की चिंता भी ढोता आ रहा हूँ. महोदय, बाबजूद विकलांगता के 'सामाजिक कार्यों में सापेक्ष भागीदारी' आपलोगों के बौद्धिक व वैचारिक सहयोग-प्रेम के बदौलत (से ओतप्रोत होकर ) ही निभा पाने में सक्षम व समर्थ हूँ , इन दिनों पुत्र विवेकानंद जो वर्ग सात में पढ़ रहा है उसके भविष्य की चिंता काफी सता रही है , चूँकि आप केंदीय विद्यालय के पदेन अध्यक्ष हैं, आपके कोटे से मेरे पुत्र का नामांकन उक्त विद्यालय सहरसा में वर्ग अष्टम में बगैर किसी बैधानिक अड़चन के संभव है . अतः श्रीमान से पुनः साग्रह निवेदन है कि मेरी विकलांगता और मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ तथा बच्चों के उज्वल भविष्य के निहितार्थ अपने कोटे से केन्द्रीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपनी स्वीकृति प्रदान करने की कृपा की जाय. श्रीमान के इस महती कृपा के लिए मैं श्रीमान का सदा आभारी रहूँगा ! स धन्यवाद ! भवदीय (रवीन्द्र कुमार सिंह ) पुत्र का विवरण :- नाम-विवेकानंद मारुफगंज रोड- , पिता - रवीन्द्र कुमार सिंह पुराणी जेल , सहरसा नामांकन हेतु -वर्ग अष्टम (प्रस्तावित कक्षा)

श्रीमान जिला पदाधिकारी REGARDIN ADMISSION OF VIVEKANAND

letter no A-382 DATED 20-02-13 सेवा में, श्रीमान जिला पदाधिकारी सहरसा विषय :- केंदीय विद्यालय सहरसा में पुत्र विवेकानंद के नामांकन के सम्बन्ध में - महाशय , विगत सात बर्षों से जहाँ एक ओर मैं विकलांगता जीवन जी रहा हूँ वहीँ दो पुत्री व एक पुत्र का उचित लालन पालन व शिक्षा दीक्षा की चिंता भी ढोता आ रहा हूँ. महोदय, बाबजूद विकलांगता के 'सामाजिक कार्यों में सापेक्ष भागीदारी' आपलोगों के बौद्धिक व वैचारिक सहयोग-प्रेम के बदौलत (से ओतप्रोत होकर ) ही निभा पाने में सक्षम व समर्थ हूँ , इन दिनों पुत्र विवेकानंद जो वर्ग सात में पढ़ रहा है उसके भविष्य की चिंता काफी सता रही है , चूँकि आप केंदीय विद्यालय के पदेन अध्यक्ष हैं, आपके कोटे से मेरे पुत्र का नामांकन उक्त विद्यालय सहरसा में वर्ग अष्टम में बगैर किसी बैधानिक अड़चन के संभव है . अतः श्रीमान से पुनः साग्रह निवेदन है कि मेरी विकलांगता और मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ तथा बच्चों के उज्वल भविष्य के निहितार्थ अपने कोटे से केन्द्रीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपनी स्वीकृति प्रदान करने की कृपा की जाय. श्रीमान के इस महती कृपा के लिए मैं श्रीमान का सदा आभारी रहूँगा ! स धन्यवाद ! भवदीय पुत्र का विवरण :- ( रवीन्द्र कुमार सिंह ) नाम - विवेकानंद मारुफगंज रोड, पिता - रवीन्द्र कुमार सिंह पुराणी जेल , सहरसा नामांकन हेतु -वर्ग अष्टम (प्रस्तावित कक्षा)

सोमवार, 25 जून 2012

LETTER TO THE DM OF SAHARSA


LETTER NO - A- 253                                       DATED 25-06-12
सेवा में,
             श्रीमान   जिला पदाधिकारी
                                                           सहरसा
विषय :- नगर परिषद् सहरसा की गिरती बिधि ब्यवस्था के सम्बन्ध में
महाशय ,
                मॉनसून की पहली बर्षा  से ही नगर की स्थिति नारकीय हो गयी है. शंकर चौक से चांदनी चौक, दाह्लान मोड़ से बड़ी दुर्गा मंदिर, व दुर्गा मंदिर रोड , कपड़ा पट्टी व मारुफ्गंज ; धरमशाला रोड गांधी पथ रोड तथा गंगजला से बस स्टैंड से होते हुए प्रशांत मोड़ आदि महत्वपूर्ण मुख्य मार्गों पर कूड़े तथा गंदगी का ऐसा  आलम है कि,  आम लोगों के लिए उस रास्ते से ४० से ५० गज की दुरी भी पैदल पार करना मुश्किल है. स्थिति का आलम तो ये है कि, आस्था और विस्वास का मंदिर बड़ी दुर्गा मंदिर कपडा पट्टी सहरसा के प्रवेस के दो द्वार हैं, पूर्वी और पश्चिमी द्वार किन्तु  श्रद्धालु  किसी भी द्वार से सहज प्रवेस कर पूजा अर्चना नहीं कर सकते हैं.
       वैसे तो इस पत्र से पूर्व भी कई बार लिखित व मौखिक नगर परिषद् कि गिरती बिधि ब्यवस्था से श्रीमान को अवगत कराया गया है तथा नगर परिषद् में तत्काल हस्तक्षेप कर इसे दुरुस्त करने तथा नगर को नारकीय स्थिति से स्थायी निजात दिलाने हेतु श्रीमान से आग्रह  किया गया किन्तु . सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलते देख हमें अपने ही सरकार के बिरुद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है. 
        हमने तय किया है कि, उक्त कुब्यावास्था के बिरोध में जिला भाजपा ०३ जुलाई को बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगन में यहाँ के ब्यवसायीयों व बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर एक आवश्यक बैठक करने जा रही है . जिसमे नगर परिषद् कि कूब्य्वस्था से स्थायी किन्तु शीघ्र निदान हेतु चरण बढ आन्दोलन कि रूप-रेखा तय कि जायेगी. वैसे हमने यह भी तय किया है कि, ०५ जुलाई को नगर परिषद् में  ब्यवसायीयों व बुद्धिजीवियों के साथ धरना कार्यक्रम, ०६ जुलाई को बाजार बंद, तथा १० जुलाई को भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे.
           प्रशासन को अभी भी  एक हफ्ते का समय मिलता है अगर इस सात दिनों के अन्दर भी प्रशाशन कि तंद्रा नहीं टूटती जिला भाजपा का नगर परिषद् कि गिरती ब्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आन्दोलन जारी रहेगा . आन्दोलन से होने बाली छति व  किसी भी तरह के नुकशान व परिणाम के लिए खुद जिला प्रशाशन जिम्मेवार होगी.
धन्यवाद !
                                                                                                                    भवदीय


प्रतिलिपि :-                                                                                     जिला अध्यक्ष भाजपा, सहरसा                                                                                  
 अध्यक्ष नगर परिषद् , सहरसा                                                                                                            
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सहरसा
अनुमंडलाधिकारी , सहरसा