LETTER NO 35 DATE - 05-06-11
सेवा में
श्रीमती बिंदु देवी
प्यारी बहना
सादर नमस्कार !
वसे तो आशा के अनुरूप एन० डी० ए० २ के गठन के उपरान्त आप स परिवार सकुशल तो होंगी ही साथ ही संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए दिन रात परिश्रम कर रही होंगी ही.
तथापि आपको सूचित करते मुझे काफी हर्ष हो रहा है कि, पार्टी-सगठन में आपकी तन्मयता और समर्पण तथा संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए दिन-रात किये जा रहे आपके परिश्रम को देखते जिला सगठन ने आपको कोषाध्यक्ष (जिला महिला मोर्चा, सहरसा) का एक महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है .
संगठन की अपेक्षा है कि, आप बिना भेद-भाव व पक्ष-पात के तथा बिना किसी भय के पूरी दृढ़ता व ईमानदारी पूर्वक संगठन का विस्तार कर तमाम महिला जाती के हित की बात उठाएंगी एवं कुशलता-पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी . .
धन्यवाद !
शुभकामनाओं के साथ ,
नमिता पाठक
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी ,सहरसा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें