A220 ०५-०१-१२
सेवा में
श्रीमान मंडल रेल प्रबंधक (समस्तीपुर मंडल)
विषय :- कोशी वाशियों की पीड़ा व दर्द को समझते त्वरित नयी ट्रेने बढाने तथा कुछ समय सारिणी में परिवर्तन करने के सम्बन्ध में
महाशय,
विदित हो की २००८ की बाढ़ की चपेट में आयी कोशी प्रमंडल ने अपनी पूरी वजूद को खो दिया . यहाँ की सभी बुनियादी ढाँचे नष्ट या मृतप्राय सी हो गयी . यातायात पूरी तरह बाधित या रूग्न्प्राय हो गयी. यहाँ तक की सहरसा -पुर्णिया या फिर सहरसा से पटना भाया डुमरी कि बस / रोड यात्रा भी पूरी तरह ठप्प पड़ी हुयी है. ऐसे में यहाँ तमाम कोशी बाशियों के लिए एक और केवल एक ही बिकल्प सामने बचता है और वो है "भारतीय रेल".
यहाँ एक बात और उल्लेखनीय है कि लगभग हजारों यात्रियों को प्रतिदिन सेवा देने बाला तथा लगभग १०-१२ लाख का राजस्व प्रतिदिन देने बाला सहरसा स्टेशन अपनी पीड़ा को सहता आ रहा है. यहाँ न तो प्रयाप्त ट्रेने हैं और न ही यात्री सुबिधा.
हमारी मांगे :-
१. ज्ञात हो कि सहरसा में ओभर-ब्रिज निर्माण हेतु शिलान्यास माननीय रेल मंत्रियों द्वारा तो हवा परन्तु निर्माण अबतक लंबित है, यात्री सुबिधा हेतु इसका निर्माण जल्द से जल्द हो हम इसका मांग करते हैं.
२. वासिंग पीठ का निर्माण कार्य अविलम्ब पूरा की जाय
3. समय सारिणी में परिवर्तन कर घोषित राज-रानी एक्सप्रेस का परिचालन अबिलम्ब हो और प्रायोगिक तौर पर इसका बिस्तारिकरण बनारस तक किया जाय .
४ . जनसाधारण एक्सप्रेस को भाया दिल्ली करते हुए प्रतिदिन किया जाय तथा
५. गरीब रथ को भी प्रतिदिन किया जाय .
६. वैशाली एक्सप्रेस को बरौनी से सहरसा तक विस्तारित की जाय इसके साथ ही
७. साऊथ के लिए चल रही बरौनी-दादर को सहरसा तक बिस्तारित की जाय
८. पुरबिया एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलायी जाय जिसे १ दिनी कर दिया गया है.
९. सहरसा से पटना अथवा सहरसा से बरौनी के लिए कुछ साधारण रात्री ट्रेनें अविलम्ब दी जाय
१०. . प्रत्येक त्यौहार के पूर्व एवं बाद तक अतिरिक्त दूरस्थ एवं अंतराज्यीय बिसेष ट्रेन सेवा सुनिश्चित किया जाय.
११. दैनिक यात्री टिकेट काउंटर एवं आरक्षण काउंटर का न केवल बिस्तारिकरण सुनिश्चित हो बल्कि उसके नियमित खुलने की ब्यवस्था भी सुनिश्चित हो
१२ . यात्रियों के लिए सहरसा स्टेसन पर शुद्ध पेय-जल आपूर्ति ब्यवस्था सुनिश्चित हो
१३ . सहरसा से फारबिसगंज एवं पुर्णिया की रेल सेवा जबतक बाधित रहेगी तबतक रेलवे द्वारा बसे चलायी जाय/ ब्यवस्था सुनिश्चित की जाय. .
१४. बुजुर्गों तथा निःशक्त जानो, तथा ह्रदय रोगियों के लिए स्टेचर, ह्वील चेयर ,लिफ्ट की ब्यवस्था प्रदान की जाय
१५. सहरसा-मानसी रेल खंड का अविलम्ब दोहरी कारन की जाय .
विदित हो की, :-
उपरोक्त सभी मांगे न केवल यात्रियों के हित में है बल्कि रेल को अतिरिक्त राजस्व पहुंचाने बाला भी है.
नोट::- यदि १३ जनवरी २०१२ तक उपरोक्त सभी मांगो पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुयी तो १४ जनवरी २०१२ को सहरसा रेलवे स्टेसन पर जिला भाजपा का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित होगा , उसके बाद भी हमारी मांगे नहीं मानी जाती हो तो हमें जनहित में जनता के सहयोग से चरण बद्द आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसके लिए स्वयं भारतीय रेल के मंडल प्रबंधक (समस्तीपुर मंडल) जिम्मेवार होंगे.
धयवाद ! भवदीय
राजीव रंजन
( जिला अध्यक्ष बी.जे.पी. सहरसा )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें