LETTER NO - A-252 DATED -25-03-12
कार्यसमिति की तैयारी के निमित्त जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक
आज दिनाक २५-०३-१२ दोपहर दिन के डेढ़ बजे पार्टी अध्यक्ष श्री राजीव रंजन के आवास पर एक बैठक बुलाई गयी . बैठक में सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी / मंडल अध्यक्षों ने शिरकत की. पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में लगभग ढाई घंटे चली इस बैठक में जिला कार्यसमिति- बैठक की तिथि का निर्धारण तथा कार्यक्रम की तैयारियों की बिस्तृत चर्चा की गयी. पार्टी अध्यक्ष श्री राजीव रंजन ने सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यसमिति की बैठक में आने से पहले कुछ निम्न लिखित किन्तु महवपूर्ण जिम्मेवारियों का निर्वहन करने का सुझाव दिया :- १. अपने सम्बंधित मंडलों ( अपने -अपने मंडलों ) के बी. एल.ए. की सूचि तैयार कर लेने २. सभी मंडलों की भाजपा एवं जदयू गठबन्धनों की २० सूत्री सदस्यों की सूचि उपलब्ध करने ३. सभी मंडलों में मंडल-अंतर्गत सभी पंचायतों की बैठक नियमित रूप से शुरू करवाने ४. प्रखंडों में की जाने बाली कार्य समिति की बैठक की तिथि की सूचि उपलब्ध कराने ५. . सभी मंडलों में मंडल-अंतर्गत सभी पंचायतों की बैठक की तिथि उपलब्ध कराने तथा ६. सभी पंचायतों में सभी मोर्चे का गठन कराने जैसा दिशा-निर्देश शामिल है. आज़ के इस बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावे महामंत्री श्री नवीन पांडे , श्री कृष्ण झा ,संजीव कुमर, जिला उपाध्यक्ष श्री माधव चौधरी , श्री सुबोध रॉय श्री बिनय कुमार झा , श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती शशि ओझा, श्रीमती इंदु श्रीवास्तवा , पार्टी प्रवक्ता डॉ. रवींद्र कुमार सिंह मीडिया प्रभारी श्री दिवाकर सिंह , जिलामंत्री श्री बिंदु मोहन झा , नगर अध्यक्ष श्री बजरंग गुप्ता,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें