पत्रांक A- 291
प्रकाशनार्थ-प्रेषित दिनांक 31-05-12 31-05-12
आज दिनाक 31-05-12 दिन के 6.30 बजे से भारतीय जनता पार्टी के सभी
जिला कार्यकर्ता का एक बड़ा काफ्ला नगर के च1रों ओर मश्लन चांदनी चौक (शहीद चौक से )
शब्जी मंदी , शंकर चौक ,दी बी. रोड , थाना चौक ,महिला कोल्लेज , गांधी पथ से पुनः दहलान चौक से महाबीर चौक पूरब बाजार ,
तिबारी टोला , दुम्राइल
आज़ाद चौक गंगजला से स्टेशन रोड होते पुनः शंकर चौक का भ्रमण किया शान्ति पूर्ण बंद
करवाते हुए पुनः शंकर चौक पर आकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की
एक छोटी सभा भी की गयी. इस बिच बैंक ऑफ़
इंडिया , अक्सिस बैंक , अन्य बैंकों को और रेल को भी बंद
करवाई गयी जिला अध्यक्ष राजीव रंजन एवं
माननीय बिधायक डॉ. आलोक रंजन के नेतृत्व में
UPA सरकार के बिरुद्ध मजबूत मोर्चा खोलने
में सफल रही।
विदित हो कि केंद्र की सोनिया
मनमोहन की भ्रष्ट UPA सरकार के अदूरदर्शिता और बेईमान नीयतों के कारण देस में
महंगाई , बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढी है . साधारण आदमी
से जुडी सभी आवश्यक आवश्यकता की बस्तुएँ इतनी महँगी हो गयी है कि , आम आदमी त्राहिमाम कर रहे हैं , पेट्रोल की बढी कीमतें और ,डीजल ,रसोई गैस में होने बाली मूल्य बृद्धि से ऐसा लगने लगा है कि
अब आगे आने बाला दिन आम आदमी के बहुत ही ख़राब होने बाला है। कभी सुनते थे परिवार
की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाने के कारण घर के मुखिया ने आत्म ह्त्या कर लिया
है। अब ठीक ऐसी ही स्थिति आने बाली है। प्रायः
घर में ऐसी घटना घट सकती है . ऐसा भी उदाहरण इसी सरकार ने पेस किया है कि ,
जो आबाज उठाता उनपर कोड़े बरसाए जाते हैं .राष्ट्रीय
लोकतांत्रिक गठबंधन ने भविष्य में होने बाली अनहोनी को ध्यान में रखकर आम जनों के
हित में और इस भ्रष्ट और काले धन की चोर सरकार के बिरुद्ध तथा कुम्भ्करनी निद्रा
में सोयी इस बहरी सरकार को जनता की आवाज को सुनाने के लिए साथ ही पेट्रोल में हुयी मूल्य बृद्धि
वापस लेने के लिए 31 MAY 2012 को एक दिन का
देश ब्यापी बाजार बंद का आह्वान किया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ,सहरसा जिला ने भी राष्ट्रीय निर्णयों के साथ आगे बढ़ते हमने
आज की तिथि को सम्पूर्ण सहरसा बाजार बंद
करवाने महती सफलता पायी है।
आज के इस बाजारबंद कार्यक्रम में मुख्य रूप से
निम्न पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया :- जिला अध्यक्ष राजिव रंजन , पार्टी प्रवक्ता डॉ. रवींद्र कुमार सिंह , महामंत्री नविन पांडे , संजीव कुंवर , उपाध्यक्ष माधव चौधरी, मानवाधिकार अध्यक्ष शिव भूषण सिंह, अल्प संख्यक अध्यक्ष म. नूरुल्लाह आजाद , झुग्गी झोपडी अध्यक्ष फूल झा, रौशन
गांधी , प्रमोद कुमार ,संतोष राम , युवा मोर्चा जिला अद्याक्ष मिहिर
कुमार , महामंत्री अमित सिंह एवं उपाध्यक्ष अजित
सिंह , माधव जी , प्रखंड अध्यक्ष , अमित झा ,
केशव निधि , नगर युवा
अध्यक्ष संजीव कुमार झा , नगर महामंत्री
कुश कुमार मोदी , रंजित चौधरी, अशोक शर्मा , पप्पू शाह ,विशाल पाचेरिया , गुड्डू गुप्ता ,
पप्पू झा ,
पार्टी प्रवक्ता 'रवींद्र'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें