`राजीव रंजन
जिला संयोजक
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ,
सहरसा
पत्रांक A- 286 दिनांक 29-05-12
आज आज
दिनाक 29-05-12 दिन के 12.30 बजे से नगर भवन सहरसा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन , सहरसा की एक आवश्यक बैठक बुलाई गयी.
..............................की अध्यक्षता
एवं
........................................के सञ्चालन में चले इस बैठक में मूल रूप से महंगाई के बिरुद्ध
बाजार बंद करने की रूप रेखा पर तथा केंद्र की भ्रष्ट UPA सरकार के बिरुद्ध
मजबूत मोर्चा खोलने पर केन्द्रित रही।
विदित हो कि केंद्र की सोनिया मनमोहन की भ्रष्ट UPA सरकार के अदूरदर्शिता और बेईमान
नीयतों के कारण देस में महंगाई , बेरोजगारी
भ्रष्टाचार बढी है . साधारण आदमी से जुडी सभी आवश्यक आवश्यकता की बस्तुएँ इतनी
महँगी हो गयी है कि , आम आदमी त्राहिमाम कर रहे हैं ,
पेट्रोल ,डीजल की बढी
कीमतें और रसोई गैस में होने बाली मूल्य बृद्धि से ऐसा लगने लगा है कि अब आगे आने
बाला दिन आम आदमी के बहुत ही ख़राब होने बाला है। कभी सुनते थे परिवार की सभी
जरूरतों को पूरा नहीं कर पाने के कारण घर के मुखिया ने आत्म ह्त्या कर लिया है। अब
ठीक ऐसी ही स्थिति आने बाली है। प्रायः घर
में ऐसी घटना घट सकती है . ऐसा भी उदाहरण इसी सरकार ने पेस किया है कि , जो आबाज उठाता उनपर कोड़े बरसाए जाते हैं .राष्ट्रीय
लोकतांत्रिक गठबंधन ने भविष्य में होने बाली अनहोनी को ध्यान में रखकर आम जनों के
हित में और इस भ्रष्ट और काले धन की चोर सरकार के बिरुद्ध तथा कुम्भ्करनी निद्रा
में सोयी इस बहरी सरकार को जनता की आवाज को सुनाने के लिए साथ ही मूल्य बृद्धि वापस लेने के लिए 31
MAY 2012 को एक दिन का देश ब्यापी बाजार बंद का
आह्वान किया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ,सहरसा जिला ने भी राष्ट्रीय निर्णयों के साथ उक्त तिथि को सम्पूर्ण सहरसा
बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।
RAVINDRA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें