गुरुवार, 25 अक्टूबर 2012

मंडल कारा गृह में बंद कैदी बंधुओं के कलाई में राखी बाँधने के सम्बन्ध में

Letter No :- A-194                                                     प्रकाशनार्थ-प्रेषित                                                            Dated  13-08-11
सेवा में ,
       श्रीमान कार्यालय प्रभारी, "हिन्दुस्तान दैनिक"/ "दैनिक जागरण"/ "प्रभात खबर"/"राष्ट्रीय सहारा"/“आज “,सहरसा
 विषय - मंडल कारा गृह में बंद कैदी बंधुओं के कलाई में राखी बाँधने के सम्बन्ध में
महाशय,
          यह तो सर्व विदित है कि, बिहार के चतुर्दिक विकास (स्वाथ्य, शिक्षा, यातायात, , आर्थिक, सामरिक, सांस्कृतिकबौद्धिक व सामजिक सौहार्द्र स्थापित करने आदि) को लेकर जिस प्रकार बिहार की वर्तमान एनडीए. की सरकार एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण प्रभावी कदम उठा रही है, उससे यह स्पष्ट दिखने लगा है कि, बिहार अपना खोया हुवा गौरव बहुत जल्द हांसील कर लेगी . चतुर्दिक विकास ऐसा किअपने अतीत के गौरव को पुनः याद करते आज हम सभी "विकासोत्सव-वर्ष" मना भी रहे हैं. परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं. आज लोग गर्व से अपने को बिहारी कहने लगे हैं. वैचारिक सद्भाव और एक दुसरे के प्रति सम्मान का भाव बिहार कि विशेषता रही है. हम अपने इस विशेषता के बदौलत संबिधान से कटे लोगों को संबिधान के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए उनका ह्रदय परिवर्तन कर सकते हैं.
         अस्तु प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान व दिसा-निर्देश पर वैचारिक सद्भाव कि कड़ी को आगे बढ़ाने के उद्धेश्य से हमने भी यह निर्णय लिया है कि, सहरसा जिला मंडल कारा में बंद कैदी हमारे भाई सामान हैं, हम उनके कलाई में राखी बाँधकर उनके  ह्रदय परिवर्तन के निमित्त इश्वर से मंगल कामना करेंगे .
           माननीय जिला पदाधिकारी के निर्देष पर मंडल काराधीक्षक सहरसा के आदेशानुसार /सहयोग से महिला मोर्चा की जिला इकाई से लगभग १०-१५ महिला कार्यकर्ता जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा नमिता पाठक,उपाध्यक्षा- पूनम जी, ललिता सिंह, अनीता देवी, कोशाध्यक्षा बिंदु अग्रवाल जी; जिला महामंत्री- पुष्पा रानी, सुचिता झा ; जिला मंत्री - निशा झा, मिया देवी, बबिता देवी, प्रतिमा जी,नगर महामंत्री इंदिरा देवी, इन सबों के सहयोग में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, पार्टी प्रवक्ता डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, जिला महामंत्री नविन पांडे, श्रीकृष्ण झा, उपाध्यक्ष बिनय कुमार झा तथा मिडिया कर्मी  ने भाग लिया . जिला प्रशासन के सहयोग से यह भाई-बहनों का पर्व कौमी एकता का मिशाल पेश करते कार्यक्रम दिनांक १३-०८-११ को मंडल कारा-गृह सहरसा में सुबह १० बजे से  दिन के 12 बजे  tak बड़ा ही सहज और श्रद्धा पूर्वक संपन्न हो गया . हम जिला भाजपा के तरफ से पुनः जिला प्रशासन एवं मीडिया को धन्यवाद देते हैं





                                                                                                                                                                      
RAKSHAA BANDHAN IN SAHARSA JAIL BY BJP MAHILA MORCHA :-
NOTE :- FORMER MP ANAND MOHAN , BJP DISTRICT PRESIDENT MR. RAJIV RANJAN , SPOKESMAN DR. RAVINDRA KUMAR SINGH , JAIL SUPRINTENDENT AND OTHERS ARE PRESENT THERE ( रक्षा बंधन के पवित्र अवशर पर सहरसा बंदीगृह / सुधारगृह / जेल में बंद लगभग पोने पांच सौ कैदियों  के कलाई में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा बाँधी गयी राखी की एक झलक (वीडियो भिडियो क्लिपिंग ) . साथ में हैं मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नमिता पाठक , जिला अध्यक्ष राजीव रंजन तथा पार्टी प्रवक्ता सह महिला मोर्चा के प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार सिंह)         
                                          (
NOTE :- लगभग ४७६ कैदियों के साथ स्वयं जेल में बंद पूर्व सांसद माननीय आनंद मोहन जी एवं मद.जाहिद कमांडो ने जहाँ खुले दिल से इस कार्यकर्म में सरिक होकर सभी बहनों से राखी बंधवाए वहीँ भाजपा के सभी कार्यकर्ता गन महिला कैदी से राखी बंधवा कर इस पर्व को को बड़ा सादगी भरा भाई बहनों का प्रेम का अनूठा उदाहरण भी पेस किया . राखी बंधवाते समय काफी भावुक दिखे. हम जिला भाजपा के तरफ से पुनः जिला प्रशासन एवं मीडिया को धन्यवाद देते हैं .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें