मंगलवार, 22 मार्च 2011

आईये“बिहार दिवस” मनाये

अमन-चैन,सिक्षा,स्वास्थ्य,रोड कृषि,बिजली,महिला सशक्ति-करण,रोजगार एवं नौकरी के नए अवसर यानि चहुमुखी विकास के साथ नित्य नया इतिहाश गढ़ता नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया के लिए विश्वप्रसिद्द “बिहार” जिसने गुरु गोबिंद सिंह ,मौर्य,शेरशाह सूरी,हाजी बेगम,देसरत्न डॉoराजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश,जननायक कर्पूरी ठाकुर,रामधारी सिंह दिनकर,फनिश्वेर नाथ रेणु सरीखे महापुरुषों /राष्ट्र कवियों को जनम दिया,वहीँ पवित्र कोशी और गंगा की धारा जहाँ हरियाली -खुशियाली और निरंतर प्रगतिशील रहने तथा सुसभ्य, सुसंस्कृत,संपन्न और सर्वश्रेष्ठ-”बिहारी”होने को प्रेरित करता / गौरव प्रदान करता है,वास्तव में यही वो धरती है जहाँ से रास्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के सब्दों में 'बिहार'  सफल आन्दोलन का केंद्रबिंदु रहा है ! आज अपना बिहार सौवाँ साल में प्रवेश  करने जा रहा है . आईये हम सब मिलकर “बिहार दिवस” मनाये ! बिहार-गौरव की गाथा गएँ ! बिहारियों की प्रतिबद्धता दिखाएँ ! सबल-हृदयी होने का भान कराएँ ! एक समृद्ध-शाली और विकसित बिहार बनायें!
“बिहार दिवस" के इस ऐतिहासिक मौके पर जिला भाजपा सहरसा की ओर से समस्त बिहार वाशियों को तथा सम्पूर्ण देशवासियों को  ढेर सारी  शुभकामनाएं !
जय  हिंद ! जय भारत !
                       () "रवीन्द्र" ()

1 टिप्पणी: