गुरुवार, 24 मार्च 2011

हिदुस्तान की दांस्तां, बता रहा बिहार है

BIHAR
B-भारत का बिहार ये, बुद्ध का बिहार है ये
I-इंडिया पर न्योछावर, शहीदों का बिहार है ये
H-हिंदुस्तान का दांस्तां, बता रहा बिहार है ये
A-आर्यावर्त में ही जन्मे, आर्यभट का बिहार है ये
R-रीवा प्रथम नाम देस का, प्रथम राष्ट्रपति का बिहार है ये
B - BHARAT; I-INDIA; H-HINDUSTAN; A-ARYAVART; R-RIWA
हिदुस्तान की दांस्तां, बता रहा बिहार है
भारतीयता को समेटे, बुद्ध का बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां, बता रहा बिहार है
गाँधी का ये कर्म भूमि ,गुरुगोविंद का बिहार है
शेरशाह,चाणक्य,दिनकर का "गोद"ये बिहार है
लोकनायक व् जननायक का अतीत ये बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
हरियाली,खुशियाली का द्योतक गंगा,कोशी नदियों का बिहार है
भारतीयता को समेटे, महाबीर और बुद्ध का बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
नालंदा सह बोधगया का,केंद्र ये बिहार है
इष्ट-निष्ठ ब्यक्ति से, भरा परा बिहार है
भारत वर्ष का सम्मान, बढाता ये बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
हम बिहारियों का गर्व जिस पर,चमकता बिहार है
नित्य नया कीर्तिमान, गढ़ रहा बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
मेधावी बालक,बालिकाओं को निखारता बिहार है
शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा, क्रन्तिकारी विकाश है
नित्य नए उपलब्धियों का, गढ़ रहा इतिहाश है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
विकास-कार्य के क्षेत्र में, उपलब्धियां अपार है
नीतिस का बिहार में, बह रहा बयार है
नित्य नए बुलंदियों को छू रहा बिहार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है
पूर्ण-विकसित प्रान्त बनने, बिहार अब तैयार है
नीतिस का बिहार में बह रहा बयार है
हिदुस्तान की दांस्तां,बता रहा बिहार है

डॉ0 रवीन्द्र कुमार सिंह
भाजपा जिला प्रवक्ता, सहरसा (बिहार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें