सोमवार, 16 जनवरी 2012

दो सौ मरीजों की निश्शुल्क जांच

दो सौ मरीजों की निश्शुल्क जांच
DAINIK JAGRAN Sep 20, 06:34 pm 
http://l.yimg.com/t/news/jagran/20110920/13/20sar4c2-1_1316525117_m.jpg
सहरसा, जाप्र: रोटरी क्लब के सौजन्य से मंगलवार को रिफ्यूजी चौक स्थित महावीर हास्पीटल एण्ड आर्थाेकेयर सेन्टर में 'बान मिनरल डेन्सिटी चेकअप कैंप' का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग दो सौ मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डा. भुवन कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी कल्ब आनेवाले दिनों में इस तरह के अन्य आयोजन करेगा। क्लब गरीब मरीजों को यथासंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्लब के ओर से दस वर्ष तक के गरीब हृदयरोगी बच्चों को एस्कार्ट में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। मीडिया प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार सिंह ने क्लब द्वारा सहरसा में रक्त अधिकोष स्थापित करने तथा अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। मौके पर सदस्य विजय तुलस्यान, डा. पीके मल्लिक आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें