letter NO-A 256 DATED 03-05-12
सूचनार्थ
सेवा में
मो० अरसद अंसारी पिता फक्रुद्दीन अंसारी वो फकरुद्दीन
अंसारी पिता मो मकबूल अंसारी मोहल्ला मीर टोला सहरसा वार्ड न० ०७ बनगाँव रोड सहरसा (प्रो0 राज कुमार सिन्हा के बगल में )
विषय : भाजपा द्वारा गठित जांच दल के
समक्ष स्थल निरीक्षण के दौरान अपने जमीनी दखल कब्जे का सारा सबुत वो कागजात
प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में
जनाब, मो० अरसद अंसारी पिता फक्रुद्दीन अंसारी वो फकरुद्दीन
अंसारी पिता मो मकबूल अंसारी जी
वैसे तो इंसान को जिन्होंने बनाया
पेट के साथ दो हाथ दो पैर तो दिया ही दो आँखे तथा भला बुरा सोचने समझने के लिए दिल
वो दिमाग भी दिया है. बाबजूद इसके कुछ भूल इंसानों से हो ही जाती है. जिसे हम आपस
में मिल-बैठकर सुधार लेते हैं जो इंसानियत को परिभाषित करता है.
ऐसी ही भूल सुधारने तथा इंसानियत
को दुरुस्त करने हेतु आपके माथे पर लग रहे कलंक को आपको स्वयं मिटाना है.
विदित हो की, देवेन्द्र प्रसाद पोद्दार पिता
स्वर्गीय मौजी पोद्दार ने एक आवेदन देकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव रंजन से
न्याय दिलाने की गुहार लगाई है इस बाबत जिला अध्यक्ष ने फौरी तौर पर इन्साफ दिलाने
एक जांच दल का गठन किया है. जिला भाजपा द्वारा गठित जांच कमिटी आपके
द्वारा वैध या अवैद्ध कब्ज़ा किया गया है ? दिनाक ०६-०५-१२ ( रबिवार) को स्थल निरिक्षण करने हेतु शाम के ५ बजे आ रही है .
मश्लन आपसे जुजारिस है कि, उक्त समय पर आपके
द्वारा बैद्ध कब्ज़ा का सारा प्रमाण वो कागजात लेकर आप जांच दल के सामने प्रस्तुत
करेंगे तथा इंसानियत के रक्षार्थ वो दूध का दूध पानी का पानी फैसला करने में स्वयं
बढ़ चढ़कर हाथ बटाएँगे /जांच दल का सहयोग करेंगे .
धन्यवाद !
पार्टी प्रवक्ता "रवींद्र"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें