Letter no A-257 शोक-सम्बेदना DATED 05-05-12
लम्बे दिनों से संक्रामक रोग से जूझ रही श्री कुलेंद्र झा जी की ६८ बर्षीय
धर्म पत्नी श्रीमती श्यामा देवी का निधन कल रात्री के लगभग १० बजे दिल्ली के
बदरपुर स्थित डेरा में हो गया .
चूँकि पार्थिव शारीर के साथ उनके पति श्री स्वयं कुलेंद्र झा उर्फ़ श्री
भूल झा. उनके पुत्र आशीर्वाद .दो दामाद श्री जिय प्रकाश खां एवं प्रभाष चन्द्र झा
जी नाती कुमार सोनू तथा आशीवाद के मिटा बिनोद सोनी भी साथ थे इसीलिए उनका दाह
संस्कार पुरे वैदिक रीती रिव्वाज के साथ हरिद्वार में ही करने का निर्णय लिया गया
. आज दिन के १२.३० बजे उनके पुत्र आशीर्वाद ने अपनी सुहागन माता के पार्थिव शारीर
को मुखाग्नि दी.
उनके निधन पर जिला भाजपा की और से
हम गहरी सम्बेदना ब्यक्त करते है. वास्तव में अखंड सौभाग्यवती जैसे आशीर्वाद को
चरितार्थ करने बाली माता श्यामा देवी ने
अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार ६ सादी- सुदा पुत्री जिसमे एक दामाद जो सहरसा के
पूर्व बिधायक भी रहे हैं श्री संजीव झा जी हैं एक बड़ा ही कुशल पुत्र आशीर्वाद एवं
पुत्र बधू तथा नाती नतिनी पुत्र-पौत्री को अपना घर संसार सुपुर्द कर स्वर्ग सिधार
गयी .
बड़े ही सौम्य स्वभाव एवं वात्सल्य प्रेम की जननी , हर पर्व त्यौहार में अपने सभी परिजनों का ख्याल रखने बाली माता श्यामा जी
के मृत्यु से हम काफी आघातित हैं बाबजूद इसके कि, हम मुखाग्नि के साक्ष्य नहीं बन सके हम माता
श्यामा देवी को भाव रूपी पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि देते हैं तथा इश्वेर से
कामना करते हैं कि, दिवंगत आत्मा को शान्ति दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस
सत्य किन्तु आघातित पीड़ा को सहने की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करें !
अखंड सौभाग्यवती माता श्यामा जी
को हमारा शत-शत प्रणाम !
शोक-सम्बेदना ब्यक्त करने बालों में नमिता पाठक , मानवाधिकार
मंच के जिला अध्यक्ष शिव्भुशन सिंह , जिला कोषाध्यक्ष युगल किशोर भिम्सेरिया ,,महामंत्री
संजीव कुमर .नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता , युवा मोर्चा महामंत्री शक्ति गुप्ता , नगर
महामंत्री कुश कुमार मोदी, आनोज कुमार बब्बन ,गंगा चौधरी आदि शामिल हैं
RAVINDRA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें