सेवा में,
श्रीमान जिला शिक्षा पदाधिकारी
अररिया
विषय :- प्रधानाध्यापक द्वारा मानशिक
प्रताड़ना से शैक्षणिक कार्य
बाधित
महाशय
निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवहा ,
पंचायत परवाहां , प्रखंड- फारबिसगंज , जिला -अररिया
(बिहार) में नियोजित प्रखंड शिक्षिका के रूप में बर्ष 2005 से हीं अर्थात लगभग 7 बर्षों से अधतन
पदस्थापित होकर कार्यरत हूँ।
महोदय इसमें कोई संदेह नहीं कि, बिद्यालय में बच्चे एवं बच्चियों की संख्या अच्छी है ,स्कूली बच्चे काफी अच्छे विद्यालय के कुछ शिक्षक भी बहुत ही
अच्छे व कोप्रेटिभ स्वभाव के हैं . यहाँ तक की विद्यालय में खिचड़ी बनाने बाली
सेविका भी अच्छी हैं। किन्तु न जाने क्यों विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अपने को
नेक्स्ट प्रधानाध्यापक बताने बाले नियोजित शिक्षक जिनकी शैक्षणिक योग्यता भी हमसे
बहुत कम है, हमेशा विद्यालय में मानशिक तनाव पैदा करते हैं, जिसका प्रभाव विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों पर पड़े
बिना नहीं रह सकता है, शैक्षणिक कार्य बाधित होता है।
अतः श्रीमान / महोदया से पुनः साग्रह निवेदन है
कि, इन दोनों ही शिक्षको पर आवश्यक कार्रवाई
करने की कृपा की जाय ताकि, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य अबाध रूप से चलता
रहे .
विस्वास्भाजन
(भारती
कुमारी )
प्रखंड शिक्षिका, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवहा
पंचायत परवाहां , प्रखंड- फारबिसगंज , जिला -अररिया
प्रतिलिपि - अध्यक्ष महिला आयोग
(बिहार राज्य ) , पटना के सेवा में सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु
समर्पित अध्यक्ष महिला आयोग बिहार राज्य , पटना
(भारती
कुमारी )
प्रखंड शिक्षिका, राजकीय
उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवहा
पंचायत परवाहां , प्रखंड- फारबिसगंज , जिला –अररिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें