शुक्रवार, 29 जून 2012

CONDOLENCE

   पार्टी प्रवक्ता डॉ। रवींद्र कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक डी0 बी0 रोड निवासी पशु चिकित्सक डॉ0 संतोष कुमार भगत के अगवा किये जाने तथा उसके बाद उसकी ह्त्या कर दिए जाने  पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजिव रंजन एवं बिधायक डॉ0 आलोक रंजन ने गहरी सम्बेदना ब्यक्त की है . अपने सम्बेद्ना सन्देश में श्री रंजन ने कहा की, डॉ0 की हत्या उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि एक सभ्य समाज के लिए बड़ी दर्दनाक व ह्रदय बिदारक घटना है। इस प्रकार की घटना की कितनी भी निंदा की जाय तो कम ही होगी . जिला अध्यक्ष ने पुलिस प्रसाशन से घटना के आरोपी व सूत्रधार को जल्द से जल्द कानून के सलाखे में बंद करने तथा कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि पुलिश प्रशाशन पर लोगों का भरोसा कायम रह सके साथ ही इस तरह की दर्दनाक घटना की पुनरावृति न हो .अंत में जिला भाजपा की और से दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की गयी तथा यह ब्यक्त किया गया की, जिला भाजपा शोक संतप्त परिव्वर के साथ है . प्रभु परिवार के सभी सदस्यों को इस ह्रदय बिदारक घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें !
 पार्टी प्रवक्ता "रवींद्र"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें