मंगलवार, 15 मार्च 2011

“सवर्ण आयोग ”

Sunayna-Putra says:
बिहार में “सवर्ण आयोग ” का गठनकर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ही अभूतपूर्व कार्य किया है. पुरे देश में बिहार पहला राज्य है जहाँ देश की सम्बेदंशील एवं गंभीर आयोगों में से एक “सवर्ण-आयोग” पर न केवल चर्चा की गयी बल्कि उसे प्राथमिकता के आधार पर पुरे ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा से ,बिलकुल निष्कपट भाव से खासकर उन उच्च वर्गों के लिए जो सवर्ण तो हैं परन्तु गरीबीरेखा से निचे गुजर-बसर करते हैं,उनके हितों व सामजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोग का ससमय गठन भी कर दिया .
गरीबी रेखा से निचे गुजर बसर करने बाले बिहारियों में सवर्णों की संख्या भी कम नहीं है ऐसे में इस आयोग से सायद बिहार सरकार यही अपेक्षा रखती है की ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों को सरकार से मिलनेबाली सभी तरह के सामाजिक अनुदान व सुरक्षा का लाभ बिना भेद-भाव के सुनिश्चित हो पायेगी .
.मेरा बिश्वास है की यह आयोग सरकार व सवर्णों के बिच सेतु का काम करेगा साथ हीं इस आयोग के सभी नव   मनोनीत सदस्य  नितीश जी व मोदी जी के कसौटी पर खरे उतरेंगे तथा बिना भय-पक्षपात के और आलस्य किये बिना अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे .
सहरसा जिला भाजपा की ओर से हम खाशकर संजय मयूख जी के चुने जाने पर (मनोनयन पर)अपनी प्रसन्नता ब्यक्त करते हैं ,उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं .और साथ ही भारतीय लोकतंत्र की मर्म व दर्द को नजदीक से समझने बाले बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री शुशील कुमार मोदी के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं ……..!
स धन्यवाद !
डा० रवींद्र कुमार सिंह (भाजपा० जिला-प्रवक्ता ),सहरसा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें